कटंगी: मूक मवेशियों की तस्करी का पर्दाफाश, कटंगी पुलिस ने 3 आरोपियों पर मामला दर्ज किया
कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम सेलवा में गुरुवार की देर रात ग्रामीणों ने मूक मवेशियों की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना ने ग्राम पंचायत स्तर पर हो रहे फर्जीवाड़े को भी उजागर किया गया है। गुरुवार रात लगभग साढ़े 11 बजे ग्राम सेलवा के ग्रामीणों ने कृष्ण मंदिर के पास तीन व्यक्तियों को मवेशियों को पैदल हांकते हुए देखा।