बयाना: विधायक और ईओ के बीच विवाद, विधायक ने की प्रेस वार्ता
बयाना नगरपालिका कार्यालय में ईओ अनिता कुशवाह से हुए विवाद, उनके निलंबन और कुशवाह-सैनी समाज के धरना-प्रदर्शन के बाद स्थानीय विधायक डॉ. ऋतु बनावत ने रविवार को प्रेस वार्ता की। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उनका उद्देश्य केवल नगरपालिका के कार्यों की समीक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करना था।