धामपुर: रेहड़ क्षेत्र के गांव दहलावाला में बंद मकान में चोरी करने वाला गांव का युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई
Dhampur, Bijnor | Apr 14, 2026 मंगलवार के अपराह्न करीब 3:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक रेहड़ क्षेत्र के गांव दहलावाला निवासी उषा देवी ने पुलिस में की शिकायत में कहा था कि उसके बंद मकान से चोरी कर ली गई। पुलिस ने गांव के ही गजेंद्र को गिरफ्तार किया और चोरी किया गया सभी सामान पुलिस ने बरामद कर लिया।