दरियागंज: जामा मस्जिद से एक कुख्यात लुटेरा हुआ गिरफ्तार
दरियागंज की पुलिस टीम ने एक कुख्यात लुटेरा को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लूट गया आईफोन बरामद किया गया है और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी को भी पुलिस ने जप्त किया है। डीसीपी एम हर्षवर्धन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान आमिर खान उर्फ आमिर के रूप में हुई है। यह पहले से 37 वारदात में शामिल रह चुका है, जिसमें स्नैचिंग, रेप और चोरी इत्यादि के मामले शामिल है।