हनुमना एवं मऊगंज तहसील कार्यालय का कलेक्टर संजय कुमार जैन ने निरीक्षण कर एसआईआर कार्य सहित लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की।उन्होंने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य में तेजी और पारदर्शिता के निर्देश दिए।कलेक्टर ने कहा पुनरीक्षण के दौरान जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए वे निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 13 वैध अभिलेख रिटर्निंग ऑफिसर के सामने पेश करे।