ज्ञानपुर: भदोही में एडिशनल सीएमओ द्वारा सीएमओ पर लगाए गए आरोपों की जांच अपर निदेशक स्वास्थ्य ने की
भदोही स्वास्थ्य विभाग में तैनात एडिशनल सीएमओ विवेक श्रीवास्तव द्वारा सीएमओ डा संतोष चक पर विभिन्न आरोप लगाते हुए अपने बयान का वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले का शासन ने संज्ञान ले लिया है। शासन के निर्देश पर अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ शोभना दुबे शनिवार को लगभग दो बजे सीएमओ कार्यालय पहुंची यार यहां उन्होंने दोनों पक्ष का बयान दर्ज किया और आवश्यक जांच की।