ज्ञानपुर: गोपीगंज में ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की हुई मौत
भदोही जिले के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के अमीलौर प्राथमिक स्कूल के पास ट्रैक्टर की चपेट में आकर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक युवक के परिजनों का आरोप है कि जिस ट्रैक्टर से घटना हुई वह अवैध बालू खनन के कार्य में लगी थी। बताया गया कि मिर्जापुर जिले का रहने वाला युवक राज एक निजी अस्पताल में कार्यरत था। शुक्रवार की लगभग 12 बजे वह अपने घर जा रहा था।