ज्ञानपुर: ज्ञानपुर तहसील में जिलाधिकारी ने गरीबों को वितरित किए कंबल
भदोही में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत जिलाधिकारी विशाल सिंह ने तहसील ज्ञानपुर परिसर में 50 कंबल वितरित किए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि यह पुनीत कार्य है और उन्होंने अपील की कि जनपद के प्रबुद्धजन, सक्षम और संपन्न लोग भी कंबल वितरण जैसे पुनीत कार्य में हिस्सा लें और इसे आगे बढ़ाएं।