राजगढ़: राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव शासकीय कार्यक्रमों में नहीं होंगे शामिल
राजगढ़ के जिला अस्पताल में मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर के लोकार्पण के दौरान राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव को आमंत्रित नहीं करने पर राजगढ़ विधायक ने मुख्यमंत्री और भाजपा संगठन से राजगढ़ सीएमएचओ और सिविल सर्जन को हटाने की मांग की है। इस पर गुरुवार दोपहर 2:00 बजे करीब राजगढ़ विधायक ने कहा कि जब तक कार्रवाई नहीं होती तब तक मैं शासकीय कार्यक्रमों में शामिल नहीं होऊंगा।