घोसी: नामांकन अभियान 2026 के तहत आदर्श मध्य विद्यालय, घोसी में जागरूकता रैली
आदर्श मध्य विद्यालय घोसी के छात्रों ने नामांकन अभियान 2026 के तहत जागरूकता रैली निकाली। रैली में शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए 6-14 वर्ष के सभी बच्चों के नामांकन की अपील की गई। प्रधानाध्यापक योगेंद्र शर्मा ने शिक्षा को मौलिक अधिकार बताया। जबकि इस दौरान छात्र-छात्राओं के “सब पढ़े-सब बढ़े” के नारों से क्षेत्र में जन जागरूकता फैलाने का कार्य जारी रही।