अनूपपुर: इंदिरा तिराहे के पास बिजली के खंभे में आग, युवाओं और पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टला
शहर में बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात करीब डेढ़ बजे बिजली के खंभे में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग पास की दुकानों तक पहुंचने लगी,जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। समय रहते स्थानीय युवाओं,कोतवाली पुलिस के गश्ती दल और आसपास मौजूद लोगों की सक्रियता से बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेजी से फैल रही थी और दुकानों को अपनी चपेट मिल लेने लगी।