मदनपुर: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में मदनपुर की मेडिकल दुकानें बंद, मरीज हुए परेशान
ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर मदनपुर क्षेत्र की करीब एक सौ से अधिक मेडिकल दुकानें हड़ताल पर बुधवार को बंद रहीं। दवा दुकानों के बंद रहने से मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टर मरीजों का इलाज तो कर रहे हैं, लेकिन पर्ची पर लिखी जरूरी दवाइयां मेडिकल स्टोर बंद होने के कारण उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।