तानसेन: स्वर्णरेखा नदी में सीवर का पानी रोकने और प्रदूषण को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
स्वर्ण रेखा नदी में लगातार मिल रहे सीवर के दूषित पानी और शहर की सीवर समस्या को लेकर रमटापुरा पर कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।प्रदर्शनकारियों ने स्वर्ण रेखा नदी में सीवर का पानी गिरना तत्काल बंद करने,नदी की सफाई कराने तथा शहर में सीवर समस्या का समाधान करने की मांग की।