मऊगंज: ढेरहई गांव के पास पुल पर गड्ढे से उछलकर बाइक सवार महिला घायल, मऊगंज के डॉक्टरों ने रीवा रेफर किया
Mauganj, Rewa | Dec 7, 2025 लौर थाना क्षेत्र के ढेरहई गांव के पास आज रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। पति के साथ मायके जा रही महिला पुल में बने गड्ढे की वजह से बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार महिला राजन कोल निवासी सीतापुर अपने पति गुलाब कोल के साथ कसियार गांव स्थित मायके जा रही थीं। ढेरहई गांव के करीब पहुंचते ही पुल के गड्ढे से तेज रफ्तार बाइक उछल गई।