सिराथू: अट्सराय हाइवे ब्रिज से उतरते समय पलटा बालू लदा डम्पर ट्रक, चालक बाल-बाल बचा
सैनी थाना क्षेत्र के अट्सराय में हाइवे ब्रिज से उतरने के दौरान एक बालू लदा हुवा डम्पर ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया है।गनीमत रही कि चालक बालबाल बच गया है।घटना के चलते हाइवे पर बालू फैल गया है।जेसीबी मशीन को लगवाकर बालू को हटवाने का काम किया गया है और पलटी पड़ी डम्पर ट्रक को सड़क से हटवाया गया है।