अररिया: जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक हुई, साथ ही बाल कल्याण समिति की भी की गई समीक्षा
Araria, Araria | Jun 20, 2026 समाहरणालय, अररिया स्थित आत्मन सभागार में जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक तथा बाल कल्याण समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाल संरक्षण से संबंधित विभिन्न विषयों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।