मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र स्थित मां गोदावरी हॉस्पिटल में बुधवार को महिला एवं नवजात की मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने काफी हंगामा किया था।पलामू उपायुक्त के आदेश पर गुरुवार दोपहर 4 बजे अस्पताल को सील कर दिया। सीओ जागो और शहर थाना पुलिस के साथ अस्पताल पहुंचे और कार्रवाई करते हुए मुख्य गेट पर सील लगा दी।