पन्ना: थाली खाली, परिवार बेहाल: पन्ना में आशा-ऊषा कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल!
Panna, Panna | May 29, 2026 मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से इस वक्त की एक बहुत बड़ी और संवेदनशील खबर सामने आ रही है। पन्ना जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ मानी जाने वाली आशा और ऊषा कार्यकर्ताओं का धैर्य अब पूरी तरह जवाब दे गया है। पिछले तीन महीनों से मानदेय न मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आज शुक्रवार, 29 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है।