जशपुर: मेडिकल बिल पास कराने के एवज में रिश्वत लेते हुए ड्रेसर किशोर चौहान का वीडियो वायरल, गंभीर आरोप
जशपुर जिला अस्पताल से जुड़ा एक रिश्वतखोरी का कथित वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वायरल हो रहे वीडियो में सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ ड्रेसर किशोर चौहान कथित रूप से मेडिकल बिल पास कराने के एवज में रिश्वत की रकम लेते और गिनते हुए दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के मेडिकल