खुरई: 10वीं, 12वीं का रिजल्ट घोषित, खुरई की 4 छात्राएं प्रदेश की टॉप टेन सूची में, शासकीय स्कूल की छात्रा 7वें स्थान पर
Khurai, Sagar | Apr 15, 2026 बुधवार को 10वीं 12वीं का रिजल्ट घोषित,खुरई की 4 छात्राएं 10 वीं की प्रदेश की टॉप टेन सूची में आईं है,छोटे से गांव की हाई स्कूल की छात्रा महिमा प्रजापति ने 7वां स्थान प्राप्त किया जबकि गुरुकुल स्कूल की छात्रा हिमांशी यादव 9 वें और कुमकुम लोधी व खिमलासा की चांदनी 10 वें स्थान पर आईं हैं,BEO ने शाम 7 बजे बताया कि ब्लाक का 10वीं का कुल रिजल्ट 78 प्रतिशत रहा.