हज़ारीबाग: हजारीबाग पुलिस का विशेष अभियान अड्डेबाजी और मनचलों पर कसा शिकंजा, 108 ठिकानों पर छापेमारी
हजारीबाग: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हजारीबाग पुलिस ने 2 जुलाई की रातभर जिलेभर में अड्डेबाजी और मनचले व्यक्तियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षकों एवं पुलिस निरीक्षकों के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा महिलाओं और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था।