हनुमानगढ़: टाउन में छबील पर जाने की बात कहकर निकला 15 वर्षीय किशोर लापता, अपहरण के आरोप में टाउन थाना में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
हनुमानगढ़ टाउन में चुंगी नंबर 6 के पास एक 15 वर्षीय किशोर के लापता होने का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में किशोर की माता की रिपोर्ट के आधार पर टाउन थाना में अज्ञात जने के खिलाफ अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच पड़ताल टाउन थाना के सहायक उप निरीक्षक राजवीर कर रहे हैं।