गौशाला में गौपूजन और वृक्षारोपण कर मनाया जन्मदिन, युवाओं को दिया सेवा का संदेश,
ग्वालियर। प्रॉपर्टी व्यवसायी एवं समाजसेवी आशु प्रताप सिंह राजावत ने अपने जन्मदिन को अनूठे और प्रेरणादायी अंदाज में मनाया। लाल टिपारा गौशाला, मुरार में परम पूज्य महाराज ऋषभदेवानंद जी के सानिध्य में उन्होंने अपने बड़े-छोटे भाइयों एवं युवा टीम के साथ वृक्षारोपण किया, गौ माता का पूजन कर चारा वितरण किया।
इस अवसर पर आशु प्रताप सिंह राजावत ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि धरती माता का संरक्षण और उसे हरा-भरा रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति हैं। युवाओं को सेवा का संकल्प लेकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए और देश, धर्म एवं समाज के लिए एक कदम आगे बढ़कर कार्य करना चाह�