बुरहानपुर की शासकीय सुभाष स्कूल में रविवार को ओलंपियाड परीक्षा आयोजित की गई । 500 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। पहले चरण में विज्ञान, दूसरे चरण में गणित की परीक्षा हुई। रविवार दोपहर 12 बजे हुई ओलंपियाड परीक्षा में कक्षा 9वीं और 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प रीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को संभाग स्तरीय परीक्षा में शामिल किया जाएगा।