भीलवाड़ा: ज्योति नगर क्षेत्र में नगर निगम ने बहुमूल्य भूमि से अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया, करोड़ों रुपयों की भूमि करवाई मुक्त
नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निगम की बहुमूल्य भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर करोड़ों रुपये की जमीन को मुक्त कराया है। यह कार्रवाई हरनी महादेव रोड स्थित ज्योति नगर क्षेत्र में की गई।नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में निगम की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ।