लातेहार: झारखंड की जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जायेगा: वैधनाथ राम, नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद
निर्वाचित होने के बाद राज्यसभा सांसद वैधनाथ राम लातेहार गृह नगर पहुंचे। जहां गर्मजोशी से उनका भव्य स्वागत किया गया।मौके पर सांसद वैधनाथ राम ने शुक्रवार की शाम करीब चार बजे कहा कि झारखंड की जनता के जन आकांक्षाओं पर पूरा उतरने का प्रयास करूंगा।उन्होंने सांसद निर्वाचित होने पर मुख्य मंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।