खुरई: मूंग खरीदी को लेकर धरने पर बैठे किसानों ने प्रदेश सरकार को किसान विरोधी और मोहन यादव को पर्ची वाला मुख्यमंत्री कहा
Khurai, Sagar | Jun 10, 2025 समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी को लेकर दर्जनों किसान मंगलवार दोपहर 12 बजे तहसीली परिसर में धरने पर बैठे, किसानों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की, किसान मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी की मांग कर रहे हैं। किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन देते समय मूंग खाकर बताया कि यह जहरीली नहीं, मोहन यादव को पर्ची वाले मुख्य मंत्री तक कहा।