चकिया: जोगियाकला हत्याकांड को लेकर यूथ कांग्रेस ने जताई चिंता, कार्यकर्ता मृतक परिवार से मिलेंगे
यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विकास सिंह खरवार ने जनपद में बढ़ते अपराध को लेकर चिंता जताई है। सोमवार दोपहर 12 बजे उन्होंने कहा कि जोगियाकला में बृजेश यादव की हत्या की घटना गंभीर और चिंताजनक है। इस मामले को लेकर जनपद चंदौली के कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मृतक के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात करेंगे तथा संवेदना व्यक्त कर कार्यवाही की मांग की जाएगी।