गुमला: गोवा से घर लौट रहे प्रवासी मजदूर की ट्रेन में बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत; परिवार ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
Gumla, Gumla | Jun 29, 2026 गुमला थाना क्षेत्र अंतर्गत करौंदी पंचायत के जोराग गांव निवासी 29 वर्षीय शनिचर उरांव की ट्रेन यात्रा के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शनिचर उरांव अपने परिवार के साथ रोज़गार की तलाश में करीब एक वर्ष से गोवा में रहकर काम कर रहा था। 26 जून को वह अपनी पत्नी सोनी उरांव और पुत्र प्रियांश उरांव के साथ ट्रेन से गुमला लौट रहा था तभी उसकी तबीयत बिगड़ गई।