बैतूल नगर: मोहदा थाना क्षेत्र के जंगल में अज्ञात पिकअप की टक्कर से दो युवक घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
बैतूल जिले के मोहदा थाना क्षेत्र के जंगल में बुधवार शाम को पीछे से अज्ञात पिकअप वाहन ने बाइक सवारी युवकों को टक्कर मार दी जिसमें गडकर के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को सामुदायिक अस्पताल से शाम 7:00 बजे जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।