बालोद: गर्मी की छुट्टी में नेवारीकला स्कूल का ताला तोड़कर चोरों ने 3 क्विंटल चावल चुराया, मिड-डे मील का राशन ले गए
Balod, Balod | Jun 15, 2026 बालोद थाना क्षेत्र के नेवारीकला स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में मिड-डे मील के लिए रखे गए करीब तीन क्विंटल चावल की चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने स्कूल के अतिरिक्त कक्ष का ताला तोड़कर लगभग 7 हजार रुपए मूल्य का चावल पार कर दिया। मामले में प्रधान पाठक विष्णुराम साहू की शिकायत पर बालोद थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 305 और 331