गोरखपुर: ईदुल अजहा (बकरीद) की नमाज अदा कर मुल्क में शांति, आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई
ईदउल अज़हा की नमाज़ लोगों ने ईदगाहों और मस्जिदों में हज़ारों की संख्या में अदा की,जनपद में ईद की नमाज़ शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई,नमाज़ के बाद मुस्लिम धर्मगुरुओं ने मुल्क की अमन और शांति के लिए दुआ की।लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी,ईद की नमाज़ ईदगाहों और मस्जिदों के अंदर ही अदा की गई।नमाज़ के दौरान ईदगाहों में भारी संख्या में पुलिस मौजूद रही।