बहराइच: रुपईडीहा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की हुई मौत, वह राजस्थान का निवासी था
बहराइच जिले के रूपईडीहा थाना के एक निजी बस चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी चरदा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। राजस्थान के भीमनगर निवासी भगवान सिंह गुजरात के राजकोट से बस लेकर रुपईडीहा आए थे। अस्पताल में व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस जांच में जुट गई है।