फतेहपुर: सुजानपुर में गुलाबी गैंग की महिलाओं ने किया योग, प्रधान हेमलता पटेल की पहल से ओपन जिम में हुआ भव्य आयोजन
फतेहपुर। बहुआ देहात के ग्राम पंचायत सुजानपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्वास्थ्य और नारी सशक्तिकरण की अनूठी मिसाल देखने को मिली। ग्राम प्रधान व गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल की पहल पर मिनी सचिवालय परिसर में हाल ही में स्थापित सार्वजनिक 'ओपन एयर जिम' में भव्य सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया।