बांग्लादेश में हिंदू युवक को जलाने के साथ हिंदू अत्याचार किया जा रहा है इसके विरोध में मंगलवार को शाम 5:00 बजे ब्यावरा में जन आक्रोश विरोध प्रदर्शन किया गया। जहां रैली में सुठालिया ब्यावरा सहित आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और घटना का विरोध करते हुए हिंदू जन जागरण किया।