फुलवरिया: भागवत परसा में घर के बाहर बैठे युवक पर पड़ोसियों ने किया हमला, मां से बदसलूकी और सोने की चेन व नगदी छीनने का आरोप
थाना क्षेत्र के भागवत परसा गांव में पड़ोसियों द्वारा एक युवक और उसकी मां के साथ बदसलुकी लूटपाट और मारपीट का आरोप लगाकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें बसंत कुमार ने आरोप लगाया है कि वह अपने घर के दरवाजे पर बैठा था तभी उनके पड़ोसी ललन प्रसाद उनके पुत्र नीतेश कुमार एक राय होकर वहां पहुंचे इसके बाद बिना किसी कारण गाली गलौज करते हुए मारपीट कि।