चायल: कमालपुर मोड़ के पास लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने दो वांछितों को किया गिरफ्तार; बरामद हुए मोबाइल, नकदी व बाइक
कौशांबी। चरवा थाना पुलिस ने लूट के मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल, एक हजार रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश कर दिया। मंगलवार देर शाम 6:00 बजे पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया!