बरवाडीह: छिपादोहर-हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन के विस्थापन के खिलाफ ग्रामीणों का ऐलान, 13 मई को होगा धरना
बरवाडीह के छिपादोहर-हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन के प्रस्तावित विस्थापन के विरोध में अब आंदोलन तेज हो गया है। सर्वदलीय छिपादोहर हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन विस्थापन संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों ने एकजुट होकर रेल प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस संबंध में स्टेशन प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर 13 मई 2026 (बुधवार) को धरना-प्रदर्शन करने की सूचना दी गई है।