शिवपुरी नगर: कटमई तिराहे के पास धूं-धूं कर जला ट्रक, मेरठ से इंदौर जा रहा था सामान, मची अफरा-तफरी
शिवपुरी शहर के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कटमई तिराहे के पास परमजीत ढाबा के पास रविवार सुबह करीब 10 बजे एक चलते ट्रक में अचानक आग भड़क गई। आग लगते ही चालक ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक को सड़क किनारे खड़ा किया और तुरंत नीचे उतर गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। ट्रक मेरठ से परचून, स्टेशनरी और पेंट ब्रश सहित अन्य सामान लेकर इंदौर जा रहा था।