बांगरमऊ: उन्नाव में अनियंत्रित बाइक खंती में गिरी, दो युवक घायल, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह 7:30 बजे ईदगाह नमाज पढ़ने जा रहे दो युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। जारुल्ला नगर निवासी काशिफ और उसका साथी चंद्रसेन बाइक से जा रहे थे। सुबह लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर सबलगढ़ी मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगो