राजगढ़: 11 सूत्री मांगों को लेकर किसान जागृति रथ यात्रा राजगढ़ में, 5वें दिन रामपुरा में 3KM ट्रैक्टर रैली रही आकर्षण का केंद्र
Rajgarh, Churu | May 21, 2026 भारतीय किसान संघ चूरू के नेतृत्व में 02 दिसंबर 2025 को कानूता, सुजानगढ़ से शुरू हुई किसान जागृति रथ यात्रा' गुरूवार को राजगढ़ तहसील में पांचवें दिन गांव नवा से शुरू होकर भैंसली, बेवड, रामपुरा, किरतान, गूगलवा, भोजान, बीरान, खैरू, भाकरां होते हुए राघा बड़ी में रात्रि विश्राम के साथ संपन्न हुई। सभी गांवों में नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर ग्राम समितियों का गठन किया।