भदोही: पकरी तिराहे पर फूलन देवी की पुण्यतिथि पर सपा ने दी श्रद्धांजलि
समाजवादी पार्टी भदोही ने पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी की पुण्यतिथि पर पकरी तिराहा स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि फूलन देवी ने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ साहसिक संघर्ष किया। नेताजी मुलायम सिंह यादव ने उन्हें जेल से निकालकर संसद भेजा।