भदोही: हरदुआ में ट्रैक्टर पर बैठे पांच वर्षीय मासूम की गिरकर रोटावेटर में फंसने से हुई मौत
भदोही के अभोली ब्लॉक स्थित हरदुआ गांव में खेत में काम के दौरान दर्दनाक हादसे में 5 वर्षीय आयुष की मौत हो गई। परिजनों के साथ खेत पर गया आयुष ट्रैक्टर पर बैठा था, तभी अचानक गिरकर पीछे लगे रोटावेटर में फंस गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आयुष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, उसकी पांच बहनें हैं। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।