बुलंदशहर: नवादा स्थित पुलिस शूटिंग रेंज में पीएम मोदी बोले रामकाज के बाद अब राष्ट्र काज की तैयारी का समय आ गया है
आज बुलंदशहर के नवादा स्थित पुलिस शूटिंग रेंज में PM नरेंद्र मोदी ने पश्चिमी यूपी के बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड, बुलंदशहर जनपद की 20700 करोड़ से अधिक की 46 परियोजनाओं का रिमोट से बटन दबाकर शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में लाखों लोगों की भीड़ रही।