कांडी: पोषण पखवाड़ा के तहत कांडी में महिलाओं को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
Kandi, Garhwa | Apr 21, 2026 कांडी प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को पोषण पखवाड़ा के तहत बाल विकास परियोजना द्वारा एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड की सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं को कुपोषण मुक्त समाज बनाने और बच्चों व महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य को लेकर प्रशिक्षण दिया गया।