बहरोड़: बहरोड़ के सीआईएसएफ सेंटर में करंट लगने से मजदूर की हुई मौत, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
Behror, Alwar | Jul 31, 2026 बहरोड़ अनंतपुरा स्थित सीआईएसएफ सेंटर में शुक्रवार को निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और साथी मजदूरों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के जहरोली निवासी अजय कुमार (24) के रूप में हुई है।