बेगूसराय: बेगूसराय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला जलाकर किया विरोध प्रदर्शन
महिला आरक्षण संशोधन बिल को लेकर देश की राजनीति गरमा गई है। इसी कड़ी में बेगूसराय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और राहुल गांधी का पुतला फूंका। महिला आरक्षण बिल को लोक सभा में पारित नहीं किए जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर हमला तेज कर दिया है।