दमोह: अग्निवीर सोमिल राजपूत का दमोह पहुंचने पर भव्य स्वागत, जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा
Damoh, Damoh | May 31, 2026 दमोह भारतीय सेना की अग्निवीर योजना के तहत चयनित होकर राजपूत रेजीमेंट से प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद गृह क्षेत्र लौटे सोमिल राजपूत का रविवार शाम दमोह पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। परिजनों, मित्रों और नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका सम्मान किया। स्वागत यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सोमिल ने मिले सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।