देवली: ईद-उल-अजहा की नमाज ईदगाह में शांतिपूर्ण संपन्न
Deoli, Tonk | May 28, 2026 ईद-उल-अजहा के अवसर पर गुरुवार सुबह 7:45 बजे सीआईएसएफ स्थित ईदगाह में विशेष नमाज शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो गई। नमाज एजेंसी मस्जिद के इमाम बरकतुल्लाह साहब ने अदा कराई। मुस्लिम कमेटी के प्रवक्ता मोहम्मद इदरीश के अनुसार बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे।