कदौरा थाना क्षेत्र के महेवा विकासखंड में तैनात एक ग्राम विकास अधिकारी VDO ने कुछ लोगों पर उनके नाम का दुरुपयोग कर सरकारी योजनाओं में अवैध वसूली और उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है, पीड़िता की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद कदौरा थाना पुलिस ने चार नामजद समेत आठ आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए शनिवार की शाम करीब 6 बजे जानकारी दी है।